तुलसी साहू का आल इंडिया सिविल सर्विसेस हॉकी प्रतियोगिता में चयन छ.ग.टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड,नई दिल्ली के तत्वधान में अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस हॉकी(महिला) प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन 17 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है,इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में बेमेतरा जिला अंतर्गत विकासखण्ड बेरला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव में पदस्थ व्यायाम शिक्षिका तुलसी साहू का चयन हुआ है जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य दल का प्रतिनिधित्व करेगी,इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में चयन होने वाली बेमेतरा जिले की एकमात्र शासकीय कर्मचारी खिलाड़ी तुलसी साहू है इससे पहले तुलसी साहू वर्ष 2022 में भोपाल,2023 में भुवनेश्वर(उड़िसा) एवं वर्ष 2024 काकीनाड़ा(आंध्रप्रदेश) में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी है
भोपाल में कांस्य पदक पर किया था कब्जा
वर्ष 2022 भोपाल में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस हॉकी प्रतियोगिता में तुलसी साहू ने पूरे टूनामेंट में अपने उम्दा खेल कौशल का ऐतिहासिक प्रदर्शन किया तृतीय स्थान(कांस्य पदक) के लिए खेले गये मैच में तुलसी साहू ने मध्यप्रदेश टीम के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 04 गोल कर छत्तीसगढ़ को प्रथम बार (महिला) वर्ग में कांस्य पदक जीताने में अहम भूमिका निभाई
सेंटर दिल्ली की टीम में चयन होने वाली जिले की प्रथम कर्मचारी खिलाड़ी
वर्ष 2024 में दिल्ली में आयोजित 4th हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप में सेंटर दिल्ली की टीम से भाग लेकर व्यायाम शिक्षिका तुलसी साहू ने रचा इतिहास पूरे टूनामेंट में सेंटर दिल्ली की टीम से खेलते हुए अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया किया ख्याति प्राप्त इस सीनियर महिला इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप जैसे बढ़े प्रतियोगिता में भाग लेना प्रदेश व जिले के लिए बड़ी उपलब्धि रही तुलसी साहू बेमेतरा जिले की प्रथम कर्मचारी खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया
काकीनाड़ा(आंध्रप्रदेश) में किया करिश्माई प्रदर्शन
वर्ष 2024 अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस हॉकी (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन आंध्रप्रदेश राज्य के (काकीनाड़ा) में आयोजित हुआ तुलसी साहू ने छत्तीसगढ़ टीम की ओर से खेलते हुए अपने चिर परिचित खेल का प्रदर्शन करते हुए मजबूत टीम केरल के खिलाफ शानदार 05 गोल,आंध्रप्रदेश टीम के खिलाफ 02 गोल किए साथ ही टीम दिल्ली के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन कर अपने करिश्माई खेल का प्रदर्शन किया इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्याम सिंग सहित विद्यालय के पूर्व प्राचार्य तीक्ष्ण साहू,हिमाचंल साहू,देवघर देवांगन,श्यामसुंदर साहू,महेश बंधे,भीष्मदेव साहू,संजय बंछोर,हरीश साहू,दौलतराम साहू,विनोद साहू,भूपेन्द्र सिन्हा,भीष्म साहू,डिजिरानी साहू,पूर्णिमा साहू एवं समस्त शिक्षक,शिक्षिकाओं ने बधाई दी एवं उज्वल भविष्य की कमाना








