Uncategorized

तखतपुर में युवक ने की आत्महत्या,मां की गिरफ्तारी से था आहत

बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,बताया जा रहा है कि आपदा राहत राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में उसकी मां उर्वशी श्रीवास को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिससे वह गहरे सदमे में आ गया।

ग्राम चना डोंगरी निवासी कमलेश श्रीवास मां के साथ थाने गया था,गिरफ्तारी की सूचना के बाद वह घर लौटा और छज्जे में गमछे के सहारे फंदा लगा लिया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला आपदा राहत राशि में फर्जीवाड़े से जुड़ा है,प्रारंभिक जांच में दस्तावेज संदिग्ध पाए गए हैं,पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button