कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट का किये घेराव

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आज कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्ट्रेट का जोरदार घेराव किया पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए
मनरेगा बचाओ संघर्ष’ के तहत आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए आशीष छाबड़ा ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ ‘मनरेगा’ का स्वरूप बदलकर इसे धीरे-धीरे बंद करने की साजिश रच रही है छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब गांव-गांव जाकर जनता को इस जनविरोधी नीति के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं सभा के बाद जब कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले,तो प्रशासन ने भारी बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जहां कई उत्साहित कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गए और सरकार विरोधी नारे लगाए.
1.आशीष छाबड़ा पूर्व विधायक
2.प्रकाश भारद्वाज अपर कलेक्टर व एसडीएम बेमेतरा








