कवर्धाछत्तीसगढ़

96 लाख रूपए की लागत के समनापुर से मोटियारी सड़क निर्माण कार्य का किया गया भूमिपूजन उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से ग्राम मोटियारी में विकास कार्यों को मिली गति

कवर्धा : ग्रामीणों के आवागमन की सुविधा बढ़ाने के लिए 96 लाख रुपये की लागत से विकासखंड कवर्धा अंतर्गत ग्राम समनापुर से मोटियारी तक सड़क निर्माण किया जाएगा। आज ग्राम मोटियारी में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक शर्मा के सतत प्रयासों से ग्राम पंचायत मोटियारी में बीते दो वर्षों के भीतर विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है, जिससे गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  संतोष पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में हर गांव का विकास हो रहा है। सड़क, पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिसका लाभ सीधे आम जनता को मिल रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति सुमित्रा विजय पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधिगणपत बघेल,  बिरसिंग पटेल,  रोहित नाथ योगी, दिलीप साहू, नागेश्वर जसवाल, भुनेश्वर धुर्वे, ग्राम सरपंच छबील पटेल,मदन पटेल,  जगराम पटेलआत्मा दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

वीर सिंह पटेल ने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, और इसी सोच के अनुरूप क्षेत्र के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा द्वारा निरंतर जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री साय सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button