छत्तीसगढ़बेमेतरा

राजनीतिक संरक्षण: वीआईपी जोन में खुलेआम खेली जा रही जुआ, कार्रवाई का खौफ नहीं पेट्रोलिंग पर उठा सवाल

बेमेतरा – विधायक कार्यालय, बालक हाई स्कूल एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से महज 100 मीटर की दूरी पर खेत के मध्य दिन-रात खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। आलम यह है कि यह जुआ का फड़ रोज जमता है, यहां दर्जनों जुआरी इकट्ठा होते हैं और लाखो रुपए का दांव लगाया जाता है। आसपास के वार्डो से भी लोग इस फड़ पर जुआ खेलने पहुंचते हैं। शिकायत पर बेमेतरा पुलिस टीम कार्रवाई करने पहुंची लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले जुआरी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पांच वाहनों को जब्त किया है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह अवैध जुए का खेल दीपावली के समय से लगातार चल रहा है, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, पुलिस की इस चुप्पी से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय वार्डवासियों का कहना है कि जुआरियों को पुलिस का कोई डर नहीं है और ऐसा लगता है जैसे उन्हें खुली छूट मिली हुई है। पुलिस ने धारा 106 (1) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

अवैध कार्यों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी

थाना प्रभारी मयंक मिश्रा के अनुसार थाना क्षेत्र में अवैध कार्यों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसमें जुआ, सट्टा व शराब की अवैध बिक्री समेत अन्य गतिविधियां शामिल है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी, शिकायत पर पेट्रोलियम टीम को धर पकड़ के लिए मौके पर भेजा गया था लेकिन जुआरी मौके से फरार हो गए। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

वीआईपी क्षेत्र में खुलेआम खेला जा रहा जुआ हांसिग बोर्ड कॉलोनी कई सरकारी कर्मचारी अधिकारी रत

पुलिस की कार्रवाई के बाद भी जुआरियों में खौफ नहीं है, कार्रवाई के दूसरे दिन भी लगभग एक दर्जन से अधिक जुआरी कार्रवाई स्थल पर फिर से जुआ खेलते दिखे, लेकिन यहां वह बिना वाहनों के पहुंचे थे। ताकि फिर से कार्रवाई होने की स्थिति में पकड़ में ना आ सके। उल्लेखनीय है कि वीआईपी जोन यानी विधायक निवास व कार्यालय के महज 100 मीटर की दूरी में खुलेआम जुआ खेलने से जिला मुख्यालय में कानून व्यवस्था का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

जुआरी फरार, मौके से 5 वाहन जब्त

मुखबिर की मिली सूचना व वार्डवासियों की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुची पुलिस को देखकर जुआरी मौके से फरार हो गए। गौरतलब हो कि जुआ खेल रहे युवा 19 से 25 वर्ष के बीच के थे। फड़ स्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले सभी जुआरी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 5 मोटरसाइकिल को जब्त किया है। जिसमें रॉयल बुलेट सीजी 25, 5380 पैशन प्रो सीजी 25, 5928, हीरो होंडा डीलक्स सीजी 07, 7856, हीरो होंडा डीलक्स सीजी 25, 2884 व बजाज पल्सर सीजी 09, 0627 शामिल है।

राजनीतिक संरक्षण में अवैध कार्य फल फूल रहा

राजनीतिक संरक्षण में जुआ, सट्टा, शराब की अवैध बिक्री जैसे अवैध कार्य फल फूल रहे हैं। पुलिस के द्वारा कार्रवाई करने की स्थिति में राजनीतिक आकाओ के फोन बजने लगते हैं। संरक्षण या मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर जुआ का फड़ चल पाना संभव नहीं है। यही हाल होटल व ढाबो में खुले आम बिक रही शराब का है। यहां लोगों को सहजता से शराब उपलब्ध कराई जा रही है, वहीं पीने की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है।

पढ़ने लिखने की उम्र में युवा वर्ग हो रहा शिकार 

पढ़ने लिखने की उम्र में युवा वर्ग जुआ के लत का शिकार हो रहे है। युवा वर्ग एक ओर जहां ऑनलाइन सट्टेबाजी और मोबाइल ऐप के जरिए पैसो का दाव लगा रहे थे, वही ताशपत्ती खेलने के आदी हो रहे है।  युवा वर्ग कम समय में अमीर बनने के चक्कर मे गलत रास्ता अपना रहे है।

युवा कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन की दी चेतावनी 

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने कड़े शब्दों में बयान जारी करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के दिन विधायक निवास से मात्र 100 मीटर की दूरी पर जुआं का फड़ पकड़ा जाना बेहद दुर्भाग्यजनक और चिंताजनक है।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन अवैध गतिविधियों पर तत्काल, कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई कर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर न केवल प्रशासन, बल्कि अवैध कार्यों को संरक्षण देने वाले आकाओं के खिलाफ भी पुरजोर आंदोलन करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button